फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Japan Visit: जापान में पीएम मोदी के सामने शिगेरु ने बजाया बनारसी तबला, कहा- 30 साल बाद अच्छे दिन आ गए

Sun, 31 Aug 2025 09:34 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

जापान में पीएम मोदी के सामने तबला वादक शिगेरु ने बनारसी तबला बजाया। इस दौरान तबले की थाप छेड़ते ही हर कोई उनका मुरीद हो उठा। शिगेरु ने कहा कि 30 साल बाद आज मेरे अच्छे दिन आ गए। वह काफी उत्साहित रहे। 
विज्ञापन
तबला बजाते शिगेरु व अन्य - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान की दो दिवसीय यात्रा यादगार बन गई। प्रधानमंत्री के सामने जापानी तबला वादक शिगेरु ने जब बनारसी तबले की थाप छेड़ी तो हर कोई उनका मुरीद हो उठा। उन्होंने तबले पर पं. लच्छू महाराज की उठान, रेला, धिर-धिर तिक तिक का कायदा बजाया। पं. लच्छू महाराज के शिष्य शिगेरु ने तबला वादन की शिक्षा बनारस में ही ली है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के सामने तबले की प्रस्तुति देने के बाद शिगेरु ने एकदम बनारसी अंदाज में अपने अनुभव को बयां किया। बनारसी भाषा में उन्होंने कहा कि हमार नाम शिगेरु है। हम अपनी टूटी-फूटी हिंदी में तो अच्छे से यह नहीं बता सकते कि हमें आज कितना अच्छा लग रहा है। 30 साल से मेरा भारत आना-जाना लगा हुआ है। 30 बाद आज मेरे सबसे अच्छे दिन आ गए हैं। मैंने बनारस में पं. लच्छू महाराज से तबला वादन का प्रशिक्षण लिया है।

विज्ञापन


आज दुनिया के सबसे बड़े नेता के सामने तबला बजाकर बहुत खुशी मिली है। हम लोग दो महीने से इस आयोजन के लिए तैयारी कर रहे थे। पं. लच्छू महाराज के शिष्य पं. अमित त्रिवेदी ने बताया कि शिगेरू उनके गुरु भाई हैं। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Sara Ali Khan: मां के साथ गंगा आरती में शामिल हुईं सारा अली खान, बोलीं- मुझे यहां आना अच्छा लगता है

उन्होंने पं. लच्छू महाराज से 1994 में तबले का प्रशिक्षण लिया था। इसके साथ ही गुरु भाई दीपक भट्ट, सुब्रतो रॉय मुखर्जी, पंकज सुहास, रबीश मिश्रा और जलेश्वर ने शुभकामनाएं दीं और खुशी जताईं।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें