महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाज कार्य विभाग में एमए सम्पोषी ग्रामीण विकास में अतिथि अध्यापक पद के लिए चार सितंबर तक आवेदन किया जा सकेगा। समन्वयक प्रो. संजय ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन-पत्र को भरकर सभी शैक्षणिक अभिलेखों की छायाप्रति (स्वप्रमाणित), अनुभव प्रमाण-पत्र (यदि हो तो) को संलग्न करके 4 सितंबर शाम 5 बजे तक सम्पोषी ग्रामीण विकास के कार्यालय में हार्ड कापी जमा कर सकते हैं। इस तिथि के बाद कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा।