फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन के बाद एमसीएच विंग में ओपीडी शुरू होने पर संशय, जानें सुविधाएं

Fri, 16 Jul 2021 03:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू अस्पताल के एमएस ऑफिस के बगल में 45.50 करोड़ की लागत से 100 बेड वाले पांच मंजिला विंग बना है। बृहस्पतिवार को पीएम मोदी के उद्घाटन के बाद एमएस ने शुक्रवार से ओपीडी शुरू करने की बात कही थी लेकिन देर शाम फैसले पर अंतिम निर्णय नहीं बन सका। 
विज्ञापन
बीएचयू में एमसीएच विंग का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों उद्घाटन के बाद अब एमसीएच विंग में गर्भवती महिलाओं, नवजात बच्चों के लिए ओपीडी के साथ ही जांच, भर्ती सहित अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। एमएस प्रो. केके गुप्ता ने बताया कि बीएचयू अस्पताल के एमएस ऑफिस के बगल में 45.50 करोड़ की लागत से बने 100 बेड वाले पांच मंजिला विंग में वार्डों के साथ ही ऑपरेशन थिएटर भी तैयार है। आईसीयू एनआईसीयू के संचालन की तैयारियां भी पूरी हो गई हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के उद्घाटन के बाद यहां ओपीडी सहित अन्य सेवाओं के शुरू होने पर संशय अभी बना है। इस बारे में पूछे जाने पर प्रो. केके गुप्ता ने बताया कि एमसीएच विंग में टेंट लगे हैं, ऐसे में ओपीडी सहित अन्य सेवाएं शुरू करना उचित नहीं है। जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा। बता दें कि पीएम के उद्घाटन के तुरंत बाद दोपहर में ही एमएस ने शुक्रवार से ओपीडी शुरू करने की बात कही थी लेकिन देर शाम फैसले पर फाइनल निर्णय नहीं बन सका।

जानें सुविधाएं

  • भूतल : स्वागत कक्ष, इमरजेंसी, फार्मेसी, मरीज प्रतीक्षालय, तीन लिफ्ट, एक माइनर ओटी, छह क्लीनिक, तीन परामर्श कक्ष, तीन काउंसिलिंग रूम
  • पहली मंजिल : 32 एएनसी वार्ड, तीन बेड का आईसोलेशन रूम, 10 बेड का लेबर रूम
  • दूसरी मंजिल : 64 बेड का पीएनसी वार्ड, दो प्राइवेट रूम
  • तीसरी मंजिल : मदर एंड न्यू बार्न केयर यूनिट 16 बेड, हयूमन लोकेशन सेंटर, एनआईसीयू 30 बेड
  • चौथी मंजिल : पांच बेड का आईसीयू, सात बेड का एचडीयू, प्री एंड पोस्ट ऑपरेटिव पांच बेड, तीन ऑपरेशन थियेटर
  • पांचवीं मंजिल : लाइब्रेरी, लेक्चर हॉल, स्किल लैब
  • ऊपरी मंजिल : 100 सीट की क्षमता का कांफ्रेंस रूम 
विज्ञापन

जुलाई के अंत तक शुरू हो सकता है क्षेत्रीय नेत्र संस्थान

बीएचयू मुख्य द्वार के पास बने क्षेत्रीय नेत्र संस्थान का पीएम मोदी के हाथों उद्घाटन के बाद भी इसकी सुविधाओं का लाभ अभी नहीं मिल सकेगा। यहां बिल्डिंग बन गई है, बेड, ऑक्सीजन पाइपलाइन सहित अन्य जरूरी सामान आ गए हैं। इसके अलावा ऑपरेशन थिएटर के प्रयोग के लिए अभी भी कई उपकरणों का आना बाकी है। क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के निदेशक प्रो.एमके सिंह ने बताया कि जरूरी उपकरणों के आने के बाद महीने के अंतिम सप्ताह से इसके शुरू होने की संभावना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें