एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी के अनुसार, पुलिसलाइन चौराहे से एलटी कॉलेज अर्दली बाजार से भोजूबीर की तरफ कोई वाहन नहीं जाएंगे। इन वाहनों को पांडेयपुर चौराहे की तरफ मोड़ा जाएगा। अंबेडकर चौराहा से किसी प्रकार के वाहन को गोलघर कचहरी की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को जेपी मेहता की तरफ डायवर्ट किया जाएगा, जो सेंट्रल जेल सिकरौल होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
जेपी मेहता तिराहे से सर्किट हाउस, भोजूबीर की तरफ नहीं आने दिया जाएगा, इन वाहनों को सेंट्रल जेल की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। भोजूबीर से कोई भी वाहन एलटी कॉलेज अर्दली बाजार की तरफ नहीं जाएंगे, इन वाहनों को मछली मंडी से मोड़ दिया जाएगा, जो महावीर मंदिर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
पुलिस लाइन चौराहे से गोलघर कचहरी की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। वहीं, चौकाघाट चौराहे से किसी भी प्रकार के वाहन को तेलियाबाग तिराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को अंधरापुल कैंट की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
जगतगंज अमर उजाला तिराहे से किसी भी प्रकार के वाहन को तेलियाबाग तिराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को लकड़ मंडी की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। साजन तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को मलदहिया चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को कैंट की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। सिगरा चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को सिगरा पेट्रोल पंप की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को आकाशवाणी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा, जो आकाशवाणी महमूरगंज होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।