फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज काशी में पीएम मोदी: बनारस पहुंचने से पहले सोशल मीडिया पर कैप्शन के साथ शेयर की गंजारी स्टेडियम की तस्वीरें

Sat, 23 Sep 2023 11:42 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर गंजारी स्टेडियम के प्रस्तावित डिजाइन की तस्वीरें शेयर कीं। साथ ही कैप्शन में लिखा..
विज्ञापन
गंजारी स्टेडियम की आधिकारिक डिजाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। पीएम यहां खुली जीप पर सवार होकर जनता का अभिवादन करते हुए मंच तक पहुंचेंगे। गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे। वाराणसी पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर गंजारी स्टेडियम के प्रस्तावित डिजाइन की तस्वीरें शेयर कीं। साथ ही कैप्शन में लिखा- 'आज वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करूंगा. एक बार पूरा हो जाने पर, यह स्टेडियम इस तरह दिखेगा...'

विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री के दौरे में खास बात यह है कि वे शहर में सड़क मार्ग से जाएंगे-आएंगे। पीएम गंजारी से हेलिकॉप्टर के जरिये पुलिस लाइन मैदान पहुंचेंगे। फिर पुलिस लाइन से चौकाघाट होते हुए संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचेंगे और यहां से मलदहिया होते हुए रुद्राक्ष कन्वेशन सेंटर आएंगे। वापसी में भी पीएम मोदी का काफिला रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर से चौकाघाट होते हुए बाबतपुर पहुंचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें