नमो घाट के सामने बनाया जा रहा फ्लोटिंग जेटी
- फोटो : अमर उजाला
घाट काशी का पहला ऐसा घाट होगा जहां जल, थल और नभ मार्ग एक साथ जुड़ेगा। यहां से पर्यटकों को बनारस की गंगा आरती, वॉटर एडवेंचर, संध्या आरती, योग आदि देखने को मिलेगी, साथ ही गंगा का सफर आसान होगा। इस घाट से ही सीएनजी नावों का संचालन होगा और पीएम मोदी गुरुवार को 500 सीएनजी इंजनयुक्त नावों को हरी झंडी दिखाएंगे।
इसी घाट पर फ्लोटिंग सीएनजी स्टेशन भी बनाया गया है। वाराणसी में यह पीएम मोदी का दूसरा ड्रीम प्रोजेक्ट है। 35.83 करोड़ रुपये की लागत से नमो घाट के पहले चरण का काम हुआ है। यहां पर नमस्ते करते हुए तीन स्कल्पचर तैयार कराए गए हैं। पर्यटन के लिहाज से अपने आप में अनूठा है।
वाराणसी में पीएम मोदी (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में योगी सरकार के दूसरी बार सत्तासीन होने के बाद पहली बार काशी आ रहे पीएम सात जुलाई को करीब 18 सौ करोड़ रुपये की सौगात देंगे। प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे होने के बाद पीएम की ओर से लोकार्पित और शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं से काशी की मूलभूत सुविधाओं का विकास होगा। इनमें सड़क, बिजली, पानी, सीवर, पर्यटन, धार्मिक पर्यटन आदि शामिल हैं।