PM Modi In Varanasi: पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम में बाबा से चुनाव में जीत के लिए आशीर्वाद लेने के बाद रविवार की सुबह जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पार्टी के पुराने नेताओं से 400 पार सीटों को जीतने का मंत्र दिया।
लोकसभा चुनाव में बाबा विश्वनाथ से जीत का आशीर्वाद लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व जनप्रतिनिधियों से बरेका में मुलाकात की। इस दौरान पीएम ने पुराने नेताओं से चार सौ पार सीट जीतने की बात की। इसके अलावा अलग अलग बैठक में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं संग चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र दिया।
विज्ञापन
पीएम ने कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। उनके सुख-दुख में शामिल हो। उनकी समस्याओं को सुने और उसका निराकरण करवाएं। किसी भी प्रकार के विवादित बयानों से बचें।
पीएम मोदी बरेका में रात्रि विश्राम करने के बाद रविवार सुबह आजमगढ़ के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी लोकसभा से तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी घोषित हुए हैं। जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। बैठक से पहले प्रधानमंत्री ने काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
पीएम ने एयरपोर्ट से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक रोड शो किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा, शंखनाद व डमरू वादन से उनका स्वागत किया। बैठक मे पूर्व मेयर रामगोपाल मोहले, पूर्व मेयर कौशलेंद्र सिंह, पूर्व मेयर मृदुला जायसवाल, पूर्व विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव से आदि शामिल रहे।