फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: पीएम को भेंट की गई गुलाबी मीनाकारी के कमल में शंख और कामधेनु गाय, इन शिल्पियों ने किया था तैयार

Sat, 24 Feb 2024 05:20 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

पीएम मोदी को वाराणसी दौरे के दौरान गुलाबी मीनाकारी का लगभग 12 इंच का कमल और उसके ऊपर बड़े आकार के शंख को भी मीनाकारी से सजा कर भेंट किया गया। साथ ही लकड़ी के नक्काशी वाले बेस पर 12 इंच की ऊंचाई में बने मीनाकारी की कामधेनु गाय को भी भेंट किया गया। 
विज्ञापन
पीएम को भेंट किया गया शंख और कमल का फूल व कामधेनु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बीएचयू के स्वतंत्रता भवन और करखियांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुलाबी मीनाकारी के कमल में शंख और कामधेनु गाय भेंट की। इसके साथ ही प्रधानमंत्री का अभिनंदन बनारसी जरदोजी से बने अंगवस्त्र से किया।

विज्ञापन


बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में प्रधानमंत्री को गुलाबी मीनाकारी का लगभग 12 इंच का कमल और उसके ऊपर बड़े आकार के शंख को भी मीनाकारी से सजा कर भेंट किया गया। इसे भैरव गली निवासी युवा शिल्पी अरुण वर्मा ने बनाया था। जरदोजी से बने जिस अंगवस्त्र से अभिनंदन किया गया था, उसे लल्लापुरा निवासी शिल्पी सादाब आलम ने तैयार किया था। 

अंगवस्त्र में एक तरफ संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मुख्य भवन की आकृति बनाई गई थी और संस्कृत में उकेरा गया था कि काश्यते प्रकाश्यते इति काशी... यानि जो प्रकाश से युक्त हो वही काशी है। अंगवस्त्र के दूसरी तरफ त्रिशूल व डमरू की आकृति के साथ वाराणस्याम् सुस्वागतम लिखा था।
विज्ञापन


करखियांव में प्रधानमंत्री को भेंट की गई मीनाकारी की कामधेनु गाय को लकड़ी के नक्काशी वाले बेस पर 12 इंच की ऊंचाई में बनाया गया था। उसमें कई रंग के मीने का प्रयोग करके उसे भैरव गली के अमरनाथ वर्मा ने तैयार किया था। इसके अलावा जिस जरदोजी अंगवस्त्र से प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया गया उसमें एक तरफ गेहूं की बालियां बनाई गई थी। दूसरी तरफ दूध की धारा को दर्शाया गया था। इस अंगवस्त्र को लोहता क्षेत्र के चंदापुर की आफरीन और अफसाना ने तैयार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें