संकटमोचम मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र की मां सेवा देवी का शुक्रवार को निधन हो गया था। वह 80 वर्ष की थीं। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। पीएम ने महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र को फोन कर माता के अस्वस्थ होने की बात पूछी। उन्होंने कहा कि इस दुखद खबर की सूचना मुझे रामेश्वरम में मिल गई थी।
काशी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र को रविवार देर शाम फोन करके मातृ शोक पर दुख जताया है।
विज्ञापन
पीएम ने कहा कि इस दुखद खबर की सूचना मुझे रामेश्वरम में मिल गई थी। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदना आपके प्रति है। हम सब आपके साथ खड़े हैं। करीब ढाई मिनट की वार्ता के दौरान माता के अस्वस्थ होने की बात पूछी, जिसमे महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र ने बताया कि वह लंबे समय से अस्वस्थ और मधुमेह की रोगी थीं। शुक्रवार को अचानक तीन बार उल्टी हुई, जिसके बाद मेरे अनुज प्रो. विजयनाथ मिश्र और उनकी टीम ने उनके इलाज का यथासंभव प्रयास किया, लेकिन ईश्वर को जो मंजूर रहा वही हुआ।