फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण बाद किसानों से संवाद कर सकते हैं पीएम मोदी, जीरो बजट खेती के बारे में बताएंगे

Mon, 29 Nov 2021 05:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को वाराणसी आ रहे हैं। इस दौरान वह काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण के दूसरे दिन वह किसानों से संवाद कर सकते हैं, जहां वह जीरो बजट खेती के बारे में बता सकते हैं। फिलहाल जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लाकार्पण करेंगे। इस दौरान काशी में फिर से देव दीपावली जैसा उत्सव दैखने को मिलेगा। घाटों पर दीप सजेंगे और लेजर शो होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकार्पण की तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं।

अभी लोकार्पण की तैयारियों का निरीक्षण करने आए तो सीएम ने कहा कि इस दिन लोग अपने घरों में विशेष सफाई के साथ ही दीप अवश्य जलाएं। इसके लिए काशी के परिवारों के साथ संवाद स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि 1669 के बाद अहिल्याबाई होलकर द्वारा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पुनरुद्धार के लगभग 352 वर्ष के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प के साथ श्री काशी विश्वनाथ धाम का पुनरुद्धार कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

12, 13 व 14 दिसंबर को गंगा घाटों के साथ-साथ शहर की प्रमुख इमारतों की विशेष सजावट एवं लाइटिंग कराई जाए। उन्होंने कमिश्नर दीपक अग्रवाल से मंदिर में डिजिटल डोनेशन की व्यवस्था करने के साथ ही पूरी काशी का डिजिटल मैप बनाने के भी निर्देश दिया। हर वार्ड में कीर्तन मंडली लगाई जाए। कीर्तन मंडली सुबह निकलकर प्रात: मोहल्लों में कीर्तन भजन करें। इन मंडलियों को संस्कृति विभाग द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। 13 दिसंबर से 14 जनवरी तक श्री काशी विश्वनाथ धाम यात्रा के तहत भव्य काशी दिव्य काशी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें