फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पीएम मोदी ने काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को दी बधाई, X पर लिखा- अद्भुत था जोश और उत्साह

Sat, 22 Nov 2025 03:39 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि युवा साथियों का जो जोश और उत्साह देखने को मिला, वो अद्भुत था। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री व वाराणसी के सांसद नरेन्द्र मोदी ने काशी सांसद खेल प्रतियोगिता के सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखे संदेश में कहा कि काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को मेरी बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। इसमें हिस्सा लेने वाले युवा साथियों का जो जोश और उत्साह देखने को मिला, वो अद्भुत था। उन्होंने अपनी क्षमता और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन




पीएम मोदी ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि यह आयोजन खेल जगत में देश को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस सराहनीय पहल ने युवाओं को ऐसा मजबूत मंच प्रदान किया है, जहां वे अपनी प्रतिभा के दम पर सबका मन जीत रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इसे भी पढ़ें; Varanasi News: बिना अनुमति होटल में ठहराए 10 विदेशी मेहमान, होटल संचालक और प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज    

सांसद खेलकूद प्रतियोगिता 2025 में ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र के 1,61,815 पुरुष, 1,39,563 महिला एवं 91 ट्रांसजेंडर प्रतिभागियों ने लॉन्ग जंप, खो-खो, कबड्डी, कुश्ती, कराटे, बास्केट बॉल, हॉकी, बॉलीबॉल, साइकिलथॉन सहित 32 खेल विधाओं में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन का लोहा मनवाया। इस पूरे आयोजन में कुल 6060 प्रतिभागी विजेता बने।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें