इस दौरान प्रधानमंत्री की समस्त सुविधाओं खानपान व अन्य छोटी बड़ी जरूरतों का ध्यान यहां पर मौजूद केयरटेकर पीके मल्होत्रा ही रखा करते थे। वैसे तो डीरेका से रिटायर्ड हो चुके थे लेकिन उनके अच्छे कार्यों की वजह से उनको डीरेका गेस्ट हाउस का केयर टेकर बनाकर सेवाएं ली जा रही थी।
वह डीरेका से रिटायर होने के बाद गेस्ट हाउस संचालित करते थे। पीके मल्होत्रा ने डी एल डब्ल्यू में एक अप्रेल 1990 में कार्यभार ग्रहण किया था तथा मैनेजर के पद से 30 नवबंर 2005 में सेवानिवृत्त हुए।
इसके बाद आफिसर गेस्ट हाउस में केयर टेकर की भूमिका का निर्वहन कर रहे थे। प्रदीप कुमार मल्होत्रा अत्यन्त मृदुभाषी एवं कर्त्तव्य निष्ठ इंसान थे। उनकी एक बेटी है जो बाहर रहती है।