फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा भोले के दर्शन को आ सकते हैं पीएम मोदी

Sun, 04 Dec 2016 06:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वारणसी
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वारणसी 22 दिसंबर को आएंगे। पार्टी सूत्रों की मानें तो तारीख लगभग तय है। बस पीएम के प्रोटोकाल का इंतजार है। इस दौरान प्रधानमंत्री तीन घंटे तक बूथ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। कार्यकर्ताओं में इस बात की चर्चा है कि इस बार पीएम श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा का आशीर्वाद लेने भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों की मानें तो यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर प्रधानमंत्री बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। साथ ही कबीरनगर (दुर्गाकुंड) में आईपीडीएस का उद्घाटन करने और बीएचयू में होने वाले संस्कृति महोत्सव में भी शामिल होंगे। बूथ स्तरीय कार्यकर्ता इस सूचना को लेकर उत्साहित हैं कि अपने दौरे में पीएम उनके साथ तीन घंटे संवाद करेंगे।
 
Trending Videos

आगामी विधानसभा चुनाव का बुना जाएगा ताना-बाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
  पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मुताबिक ‘एक बूथ-21 यूथ’ की थीम पर ही आगामी विधानसभा चुनाव का ताना-बाना बुना जाएगा।

पार्टी चाहती है कि इस बार प्रधानमंत्र मोदी आएं तो सांगठनिक स्तर पर तैयारियां मुकम्मल हों। यही कारण है कि दिसंबर के दूसरे सप्ताह से विधानसभा चुनाव के लिए आठों विधानसभाओं में टिकट के दावेदारों की स्क्रीनिंग शुरू हो जाएगी।

जिले के अलावा प्रदेश नेतृत्व और संघ से हरी झंडी मिलने के बाद इसे मूर्तरूप दिया जाएगा। पीएम के आने के साथ ही इस पर अंतिम मुहर लग सकती है।  
विज्ञापन

पैंफलेट बांटने निकलीं तीन टोलियां

भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
  भाजपा केंद्र सरकार की उपलब्धियों को प्रचारित करने में जुट गई है। शनिवार को जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने तीन टोलियों को रवाना किया जो घर-घर जाकर लोगों को उपलब्धियों से जुड़े पैंफलेट बांटेंगे।
इनमें एक टोली महिलाओं की है। जयनाथ मिश्र, ज्ञानेश जोशी, आजाद सिंह गौतम, राजेश राजभर, प्रह्लाद गुप्ता, अमन सोनकर, सुनीता सिंह, प्रीतम सिंह राजपूत, रामचंद्र गौतम आदि ने अलग अलग क्षेत्रों में पैंफलेट बांटे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें