फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: पीएम मोदी के भाई ने अस्सी घाट पर किया तर्पण, पितृ और मातृ पक्ष के लोगों के नाम से अर्पित किया जल

Thu, 23 Sep 2021 12:26 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अस्सी घाट पर पितरों की पूजा करते पीएम मोदी के भाई पंकज मोदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में पितृपक्ष की द्वितीया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी ने अपने पुरखों का तर्पण किया। बुधवार को पंकज मोदी अस्सी घाट पर अपने पितरों का तर्पण करने पहुंचे थे। पंकज भाई मोदी ने अपने पितृ और मातृ पक्ष के लोगों के नाम से जल दिया।

विज्ञापन


मथुरा से आए वैष्णव तिलकधारी आचार्यों पं. अमित चतुर्वेदी एवं पं. गोपालजी ने तर्पण का विधान पूर्ण कराया। पंकज भाई मोदी काशी में आध्यात्म गो सेवा मिशन ट्रस्ट (मथुरा) द्वारा शृंगेरी मठ में कराए जा रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में शामिल होने आए हैं। इस दौरान वह अगले छह दिनों में भी मध्याह्न में अस्सी घाट तर्पण करने आएंगे। गंगा पूजन और तर्पण की व्यवस्था जय मां गंगा सेवा समिति की ओर से की गई है। समिति की ओर से पं. बलराम मिश्र ने पंकज भाई मोदी, स्वामी पंकज शास्त्री का स्वागत किया।

पूर्व सांसद के पुत्रों ने किया गोदान
80 के दशक में कांग्रेस के सांसद रहे स्व. एएनएस चेल्लाकुमारम के निमित्त उनके दो पुत्रों पीएस चेल्लाकुमारम और केएस चेल्लाकुमारम ने मणिकर्णिका घाट पर गोदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें