इस दाैरान शैलेंद्र किशोर पाण्डेय मधुकर, संतोष द्विवेदी, सृजन श्रीवास्तव, नन्दलाल चौहान, अजय प्रताप सिंह, जितेंद्र पाण्डेय, राजेंद्र शंकर सिंह, रितेश राय, धीरेंद्र, भैया लाल सोनकर, विनोद पटेल के साथ सीएमएस डॉ. गिरीश द्विवेदी, डॉ. संजय शर्मा आदि उपस्थित थे।
पुराना रामनगर स्थित जन आरोग्य मंदिर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा वर्करों ने नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। चिकित्सकों ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें दवाएं वितरित की। पूर्व सभासद संतोष शर्मा एवं कुसुम लता शर्मा ने लोगों का मुंह मीठा कराय। दूसरी तरफ पार्षद लल्लन सोनकर के आवास पर जुटे कार्यकर्ताओ ने भी पीएम का जन्म दिन मनाया। नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष आशा गुप्ता, मीना देवी, डॉ. अनुपम गुप्ता, रितेश पाल गौतम, अंकित राय आदि उपस्थित थे।
केंद्रीय तिब्बती उच्च शिक्षा संस्थान के विद्यार्थियों ने आज बुधवार को देश के प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सारनाथ स्थिति शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच रक्तदान किए। केंद्रीय तिब्बती उच्च शिक्षा संस्थान के मीडिया प्रभारी डॉ. सुशील सिंह के नेतृत्व में संस्था के 10 विद्यार्थियों ने अपना रक्तदान किया। रक्तदान करने के बाद विद्यार्थियों ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान करने से एक उपलब्धि महसूस हो रही है और हमारे रक्त से जरूरतमंदों की जरूरत पूरी हो सकेगी।