फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में पीएम मोदी ने भरी हुंकार, विपक्ष पर बोला हमला, पढ़ें भाषण की मुख्य बातें

Sun, 15 Jul 2018 10:20 AM IST
उत्पल कांत, अमर उजाला, वाराणसी/आजमगढ़
विज्ञापन
- फोटो : twitter
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करने आजमगढ़ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व की सरकारों पर जोरदार हमला किया। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद जनसभा में उमड़ी भीड़ को संबोधित किया। पीएम मोदी को सुनने के लिए दूरदराज से लोग यहां जमा हुए। चारों तरफ हर हर मोदी और योगी-योगी के नारे गूंजते रहे।  
विज्ञापन


पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत भोजपुरी बोलकर कर की। उन्होंने उपस्थित जनसभा का अभिवादन भोजपुरी में किया। उन्होंने कहा कि अपने निर्माण के पूरा होने के बाद यह सबसे लंबा एक्सप्रेस वे होगा। इससे न केवल पूर्वी उत्तर प्रदेश बल्कि पूर्वी भारत में भी विकास का नया अध्याय आरंभ करेगा।

341 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे से लखनऊ सहित बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर को लोगों को फायदा पहुंचेगा। इस मौके पर उनके साथ उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


आपको बता दें कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार आजमगढ़ पहुंचे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार दोपहर  दो दिसवीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। दोपहर तकरीबन दो बजे बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे पीएम की आगवानी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाईक ने की।

इस दौरान राज्य मंत्री अनिल राजभर और डॉ नीलकंठ तिवारी सहित जिले के सभी बड़े अधिकारी बाबतपुर एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। वाराणसी एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री आजमगढ़ के लिये रवाना हो गए।

 पीएम शनिवार शाम वाराणसी के राजातलाब स्थित कचनार ग्राम सभा में विशाल जनसमूह को संबोधित करेंगे साथ ही तकरीबन 1000 करोड़ की सौगात पूर्वांचल को देंगे।

पीएम मोदी के भाषण की मुख्य बातें

पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज यह मेरे लिए बहुत ही गौरवशाली दिन है। आजमगढ तपस्वी, संत, मुनियों और महापुरूषों की धरती है। मैं यहां के गौरव से भरे इतिहास के आगे नतमस्तक हूं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अब विकास की नई गंगा में बहेगी।  

यहां का विकास हो, पिछडे इलाकों को ज्यादा तेजी से दूसरों के बराबर लाया जाए यह यूपी की जनता का प्रयास है हम तो सेवक हैं। चार साल पहले बीजेपी को भरपूर आर्शीवाद देकर केन्द्र में कार्य करने की जिम्मेदारी दी।

पिछले एक साल में जिस तरह से योगी आदित्यनाथ की कमान में काम हुआ है वह अभूतपूर्व है। बडे बडे अपराधियों की स्थिति क्या है यह सबको पता है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने यूपी में विकास का उत्तम वातावरण बनाने का प्रयास किया है। अपराध पर निंय़त्रण लगाकर योगी जी ने बडे से बडा निवेश लाने का प्रयास किया है।

जनता का पैसा जनता की भलाई के लिए हो रहा खर्च

azamgarh - फोटो : अमर उजाला

महिलाएं, बच्चों, युवाओं को किसानों के लिए योगी जी की सरकार काम कर रही है। पहले के 10 सालों में यूपी की जो पहचान बन गई थी वह अब बदलनी शुरू हो गई है। अब जनता का पैसा जनता की भलाई के लिए खर्च हो रहा है।

एक एक पाई को ईमानदारी के साथ खर्च किया जा रहा है। यह बदलाव प्रदेश को नई उंचाई तक ले जाएगा।  पूर्वांचल एक्सप्रेस वे लोगों की आकांक्षाओं को नई बुलंदियां देने वाला है। एक्सप्रेसवे पर 23 हजार करोड रुपए तक खर्च किए जाएंगे।

340 किमी तक जो भी शहर, गांव आएंगे वहां की तस्वीर बदलने जा रही है। इस सडक के बनने के बाद दिल्ली से गाजीपुर की दूरी कई घंटे कम हो जाएगी। जाम की समस्या, पर्यावरण को नुकसान आदि सारी बातें एक्सप्रेस वे बनने के बाद बीते कल की बात हो जाएगी।

यहां के किसान, पशुपालक, बुनकर, कारीगर हर किसी के जीवन को एक्सप्रेस वे नई गति देने वाला है। इस रोड के बन जाने से पूर्वान्चल के भाईयों का अनाज, फल, दूध कम समय में दिल्ली की मंडियों तक पहुंच पाएगा। 

अब फाइलों को काम इंतजार नहीं करना पडता

azamgarh - फोटो : अमर उजाला
एक्सप्रेस वे के आसपास नए उद्योग विकसित होंगे। आगे चलकर यहां मेडिकल संस्थान, इंजीनियरिंग कॉलेज, स्कूल आदि की संभावनाएं दिखाई दे रही है। इसके साथ ही पर्यटन का विकास हो सकेगा। इस क्षेत्र में जो भी पौराणिक स्थान है, उनका अधिक प्रचार प्रसार हो पाए।

इससे यहां के युवाओं को पारंपरिक काम काज के साथ रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आने वाले समय में गोरखपुर को भी एक एक्सप्रेस वे से जोडा जाएगा। इसके अलावा बुंदलेखंड में भी ऐसा ही एक्सप्रेस वे बनाने का निर्णय लिया जा चुका है।

यह सारे प्रयास यूपी में कनेक्टीविटी को नए स्तर पर ले जाएंगे। 21वीं सदी की यही शर्त है कि कनेक्टिविटी अच्छी हो, ताकि ईको सिस्टम विकसित किए जा सकें। कारोबार को आसान बनाना, किसानों की समस्या को हल करना और रोजगार के मौके बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

जब आपकी नियत काम करने की हो और लक्षय विकास हो तो काम की गति अपने आप बढ जाती है। फाइलों को इंतजार नहीं करना पडता। किसी सिफारिश का इंतजार नहीं होगा। यही कारण है कि चार सालों में यूपी में नेशनल हाईवे का नेटवर्क दो गुना हो चुका  है। 2014 से पहले जितनी लंबे नेशनल हाईवे थे, उससे दो गुने हो चुके हैं। 
 

आजाद के बाद पहली बार हुआ इतना काम

azamgarh - फोटो : अमर उजाला
आजादी के बाद जितना काम हुआ उतना तो बीजेपी ने चार साल में करके दिखा दिया है। अब यहां योगी जी की सरकार बनने के बाद गति और बढ गई है। यूपी में सिर्फ हाईवे ही नहीं बल्कि वॉटर वे और एयर वे पर भी काम किया जा रहा है।

हमारा सपना है कि हवाई चप्पल पहनने वाला हवाई जहाज में सफर करे। गंगा जी में चलने वाले जहाज इस पूरे क्षेत्र में औद्योगिक विकास को और आगे ले जाएंगे। हवाई कनेक्टिविटी पर बल दिया जा रहा है। सरकार उडान योजना को तेजी से आगे ले जा रही है।

इस योजना के माध्यम से छोटे शहरों को हवाई कनेक्टिविटी से जोडा जा रहा है। यूपी में 12 एयरपोर्ट विकसित किए जा रहे हैं। कुशीनगर में इंटरनेशनल हवाई अडडा बनाया जा रहा है। मोदी हो या योगी आप ही हमारा परिवार हैं।

आपके सपने यही हमारे सपने हैं। हम गरीब और मध्यम वर्ग की आशा आकांक्षाओं से जुडे हुए हैं। इस लिए उडान योजना के तहत तय किया गया है कि एक घंटे के सफर के लिए ढाई हजार रूपए से ज्यादा खर्च न करना पडे।

नतीजा यह है कि रेल में एसी सफर करने वालों से ज्यादा लोग हवाई जहाज में सफर कर रहे हैं। पहले की सरकारों की नीतियां ऐसी थी कि देश का यह हिस्सा विकास की धारा से वंचित रहा। 

बाबा साहेब के नाम पर आजतक केवल राजनीति

azamgarh - फोटो : अमर उजाला

बीते चार सालों में बिहार, यूपी, नॉर्थ ईस्ट आदि क्षेत्रों में रोड, रेल, एयरपोर्ट के कई प्रोजेक्ट स्वीकृत किए गए हैं। देश के इन हिस्सों को विकास का नया कॉरीडोर बनाया जा रहा है। यहां एम्स, मेडिकल कॉलेज और कारखानों का निर्माण किया जा रहा है।

यह सब इस क्षेत्र के संतुलित विकास को बढावा देंगे। बिना किसी भेदभाव के हम आगे चल रहे हैं। सबको समान रूप से आगे जाने का अवसर मिले, हमारी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है। देश की हर पंचायत को आप्टिकल फाइबर से जोडने का काम हो रहा है।

अब तक एक लाख से ज्यादा पंचायतों को जोडा जा चुका है। लगभग तीन लाख कॉमन सर्विस सेंटर गांव के लोगों का जीवन आसान बनाने का काम कर रहे हैं। इसके अलावा गांवों में डेढ लाख से ज्यादा आरोग्य के लिए वेलनेस सेंटर बनाए जा रहे हैं।

पिछले चार साल में पीएम आवास योजना के तहत एक करोड़ से ज्यादा घरों का निर्माण किया गया है। ग्रामीण सडक योजना के तहत भी काम तेजी से चल रहा है। स्वराज का यही सपना महात्मा गांधी ने देखा था।

बाबा अंबेडकर, लोहिया जी ने देखा था। ये नई व्यवस्थाएं सबका भला करने के लिए है। लेकिन समता और सामनता की बातें करने वालों ने बाबा साहेब के नाम पर राजनीति करने का काम किया है। मैं आजमगढ के लोगों से जानना चाहता हूं कि पहले की सरकारों के समय जो विकास हुआ है, क्या उसने आपका भला किया है?

क्या मुस्लिमों की पार्टी पुरूषों की ही है या महिलाओं की भी ?

Narendra modi
वोट गरीब से मांगे, दलित से मांगे, उनके नाम पर सरकार बनाकर उन्होंने अपनी तिजोरियां भर ली और कुछ नहीं किया। कांग्रेस अध्यक्ष से पूछना चाहता हूं कि आप कांग्रेस पार्टी मुस्लिमों की पार्टी बताते हैं, तो क्या मुस्लिमों की पार्टी पुरूषों की ही है या महिलाओं की भी है?

क्या मुस्लिम महिलाओं के लिए कोई जगह है उनके पास? उनके हक को मारने वालों से सवाल कर रहा हूं? अभी पार्लियामेंट शुरू होने में पांच दिन बाकी हैं, जरा आप तलाक के कारण पीडित महिलाओं से मिलिए, हलाला से परेशान मां बहनों से मिलिए और फिर आईए।

21वीं सदी में 18वी सदी के नारे देने वाले मोदी को हटाने का नारा दे सकते हैं और कुछ नहीं कर सकते। ये चाहते हैं तीन तलाक होता रहे, बहन बेटियों का जीवन नर्क बना रहे। लेकिन मैं विश्वास दिलाता हूं कि मैं इन लोगों को हर हाल में समझाउंगा।

मैं अपनी बेटियों को उनका हक जरूर दिलाउंगा। ऐसे नेताओं से, ऐसे दलों से सावधान रहने की जरूरत है। अपने स्वार्थ में डूबे लोग किसी का भला नहीं सोच सकते। 

भाजपा के लिए पूरा देश ही परिवार

डेमो - फोटो : डेमो
बीजेपी के लिए देश परिवार है, सवा करोड देश वासी हमारा परिवार है। सबका जीवन सरल बने इसके लिए हमारी सरकार कार्य कर रही है। जन धन योजना के तहत यूपी में 5 करोड खाते खुले, 80 लाख महिलाओं की फ्री गैस सिलेंडर दिए, 1 करोड 60 लोगों को सुरक्षा कवच दिया गया। अब हर गरीब परिवार को साल भर में 5 लाख रुपए तक का फ्री इलाज देने की योजना पर काम चल रहा है। अंत में उन्होंने उत्तपर प्रदेश सरकार की सराहना की। 
विज्ञापन

रात में विकास कार्यों का जायजा ले सकते हैं पीएम मोदी

Narendra modi
दो दिनी दौरे पर शनिवार को काशी पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात में विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए शहर में निकल सकते हैं।  काशी विश्वनाथ मंदिर और बाबा कालभैरव के दरबार में दर्शन-पूजन की भी तैयारी है। हालांकि इन कार्यक्रमों के बारे में कोई अधिकृत जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन पार्टी सूत्रों का दावा है कि डीरेका में विशिष्टजनों से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री शहर के रात्रि भ्रमण पर जा सकते हैं। 

पीएम मोदी डीरेका में विशिष्टजनों से मुलाकात के दौरान ‘मेरी काशी’ पुस्तिका का विमोचन करेंगे। इस पुस्तिका में बतौर सांसद उनकी तरफ से अपने  संसदीय क्षेत्र में बीते चार सालों में कराए गए विकास कार्यों का संकलन है।

इस दौरान पीएम के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे। माना जा रहा है कि इसके बाद प्रधानमंत्री सीएम योगी के साथ शहर में निकल सकते हैं। संभावित दर्शन-पूजन और रात्रि भ्रमण को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों ने तैयारियां कर ली है। शहर के कई इलाकों में बैरिकेडिंग भी कराई गई है ताकि फ्लीट गुजरने में किसी प्रकार की अड़चन न आने पाए। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें