प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उनकी व सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर जलाने का मामला सामने आया है। जलती हुई तस्वीर को ट्वीट कर सोमवार को यूपी पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई। जलती हुई तस्वीरें लंका चौराहे पर की हैं।
तस्वीरों को ट्वीट करने वाले पतंजलि पांडेय ने बताया कि यह दो-तीन दिन पुरानी तस्वीर है और पुलिस की मौजूदगी के बीच प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीर में आग लगाई गई। शिकायत पर संज्ञान लेकर यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडल से वाराणसी पुलिस को मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
इस संबंध में लंका इंस्पेक्टर ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कब की और कहां की घटना है। ट्वीट की गई फोटो के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जो तस्वीरें ट्वीट कर शिकायत की गई है कि उसमें मौजूद लोगों की तस्दीक कर सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।