प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की फ़ोटो की अवमानना और भाजपा को वोट देने वालों के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर जिले के एक शख्स के खिलाफ कौइरौना थाने में केस दर्ज कराया गया है। आरोपी स्वयं को ब्राह्मण युवजन सभा का राष्ट्रीय सचिव लिखता है।
डीघ विकास खंड के बैरीबीसा निवासी अमित दूबे ने 21 मार्च को को तहरीर देकर आरोप लगाया कि सागर रायपुर गांव निवासी और मुंबई में रह रहा तपन चौबे अपने फेसबुक अकाउंट पर जाति विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की अपमानजनक फोटो फेसबुक पर पोस्ट की है।
इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना क्राइम ब्रांच को सौंप दी। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल किया जा रहा था। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।