फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में बनेगा कैंसर अस्पताल, पीएम ने किया शिलान्यास

Thu, 22 Dec 2016 11:41 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू में लोगों को संबोधित करते पीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी और पूर्वांचल सहित पड़ोसी राज्यों के सीमावर्ती इलाकों के मरीजों के लिए एक अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बीएचयू में महामना मालवीय कैंसर हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के साथ ही अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी सेंटर की भी आधारशिला रखी।
विज्ञापन
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर 500 करोड़ करोड़ रुपये की लागत से बनेगा।

वहीं 200 करोड़ के शताब्दी सुपर स्पेशियलिटी सेंटर की स्थापना बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में चिकित्सकीय सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिहाज से की जा रही है। सेंटर में 150 बेड के आईसीयू ब्लॉक के साथ एक कॉर्डियक सेंटर होगा, जहां बाईपास सर्जरी से साथ ही हृदय रोग के उपचार की सभी उच्चतम सुविधाएं होंगी। यहां आर्गन ट्रांसप्लांट सेंटर के साथ न्यूरो साइंस सेंटर भी होगा। इंडोक्राइनोलॉजी, गैस्ट्रोलॉजी विभाग और पेन एंड पैलिएटिव मैनेजमेंट यूनिट भी इसी सेंटर में शिफ्ट की जाएंगी।
विज्ञापन


इंफर्टिलिटी आईवीएफ सेंटर की भी सुविधा यहां होगी। सेंटर के लिए 120 करोड़ स्वास्थ्य मंत्रालय और 80 करोड़ मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें