फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम ने प्रधानों को दिए विकास के मंत्र

Tue, 09 Aug 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पीएम से मिले प्रधान
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र के ग्राम प्रधानों का अतिथि देवो भव: कहकर स्वागत किया तो प्रधानों ने 'हर हर महादेव' के साथ उनका अभिवादन किया। अपने आवास पर प्रधानों से पूर्ण टीकाकरण, बच्चों के स्कूल छोड़ने की प्रथा में कमी लाने और स्वच्छता को बढ़ावा देने वाले कामों की सराहना की है। आग्रह किया है कि वे लड़के और लड़कियों के भेदभाव को दूर करें। मुलाकात के बाद यह दल गुजरात रवाना हो गया।
विज्ञापन


पीएम ने प्रधानों से आग्रह किया है कि वे दिल्ली और संसद देखने के अपने अनुभवों को वाराणसी की जनता के बीच साझा करें। दरअसल, पीएम के जरिये वाराणसी के ग्राम प्रधानों की सुध लेने का मकसद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सियासी रैली से जोड़कर देखा जा रहा है। बीते दिनों सोनिया ने काशी पहुंचकर रोड शो किया था।

प्रधानों का साठ सदस्यीय दल शनिवार को दिल्ली गया था। सोमवार को दिल्ली में प्रधानों ने 11 से 2 बजे तक संसद की कार्यवाही देखी। उसके बाद अपराह्न 3 बजे यह दल प्रधानमंत्री के आवास पहुंचा। यहां मोदी ने टी पार्टी के दौरान कहा कि यदि प्रधान चाहें तो स्वच्छ भारत मिशन और मेक इन इंडिया के जरिये विकास की गंगा बहा सकते हैं।
विज्ञापन


सेवापुरी के सेक्टर नंबर दो से निर्वाचित भाजपा के जिला पंचायत सदस्य रामचंद्र पाल और इनकी पत्नी खेमापुर की प्रधान अनीता पाल ने बताया कि हम लोगों ने स्वप्न में भी नहीं सोचा था कि प्रधानमंत्री हमारा इतना भव्य स्वागत करेंगे। सेवापुरी ब्लाक के पूरे गांव के प्रधान सुबास मौर्य ने पीएम से स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें