फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM E-bus Scheme: काशी के यात्रियों का सफर हो जाएगा आसान, शहर में फर्राटे भरेंगी 100 ई-बसें; ये है खास प्लान

Sat, 23 Dec 2023 01:48 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

शहर के अंदर और बाहरी सीमा तक यात्री ई-बसों में ही सफर कर सकेंगे। वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज ने इसकी पूरी योजना बना ली है। बसों को खड़ी करने के लिए सारनाथ, अखरी बाईपास के पास जमीन भी चिह्नित कर ली गई है।
विज्ञापन
वाराणसी में चलेंगी 100 पीएम ई-बसें। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में अब सिर्फ ई-बसें ही संचालित होंगी। 50 ई-बसों के संचालन के बाद अब 100 पीएम ई-बसें वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के बेड़े में शामिल होंगी। 150 ई-बसों के संचालन के बाद शहर में संचालित सिटी की 130 डीजल बसें बेड़े से बाहर हो जाएंगी। शहर के अंदर और बाहरी सीमा तक यात्री ई-बसों में ही सफर कर सकेंगे। 

विज्ञापन


वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज ने इसकी पूरी योजना बना ली है। बसों को खड़ी करने के लिए सारनाथ, अखरी बाईपास के पास जमीन भी चिह्नित कर ली गई है। विभिन्न रूटों पर पांच नए चार्जिंग स्टेशन बनाने का भी प्रस्ताव पास हो गया है।

केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश भर में पीएम ई-बसें दी जा रहीं हैं। सिटी ट्रांसपोर्ट के खाते में सौ ई-बसें आई हैं। कागजी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सिटी ट्रांसपोर्ट अधिकारियों के अनुसार सौ और ई-बसों के आते ही डीजल बसें सिटी से बाहर हो जाएंगी। नई बसों को ही चलाया जाएगा। 
विज्ञापन


मिर्जामुराद में ई-बसों का डिपो चल रहा है। कैंट स्टेशन पर चार्जिंग डिपो बनकर तैयार है। अमरा अखरी में भी डिपो प्रस्तावित है। सारनाथ और रामनगर में भी चार्जिंग डिपो के लिए जगह देखी गई है। सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी गौरव वर्मा ने बताया कि 100 पीएम ई-बसों के आते ही डीजल बसें शहर से बाहर हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें