बीएचयू में पीएम केयर्स फंड से लगने वाले ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता एक हजार लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) से बढ़ाकर दोगुनी करने का निर्णय लिया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के इस फैसले के बाद अब प्लांट की क्षमता एक हजार से बढ़कर दो हजार हो जाएगी। जल्द ही यहां प्लांट लगा दिया जाएगा। कोरोना की संभावित तीसरी लहर की आशंकाओं के मद्देनजर बीएचयू अस्पताल समेत अन्य जगहों पर पीआईसीयू, एनआईसीयू बेड बनाए जाने, ऑक्सीजन प्लॉट लगाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से पीएम केयर्स फंड से बीएचयू, महिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगवाए गए हैं। बीएचयू और ट्रामा सेंटर के साथ ही महिला अस्पताल में एक-एक हजार एलपीएम का प्लांट लगकर तैयार है। इसके अलावा एमएस आफिस के पास भी एक हजार एलपीएम का एक प्लांट लगाने के लिए प्लेटफार्म तैयार है। एमसीएच विंग के पास भी एक प्लांट लगाया जाएगा।
एमएस ऑफिस के पास प्लांट लगाए जाने के साथ ही एमसीएच विंग के पास भी एक हजार एलपीएम का प्लांट लगाया जाना है। इससे एमसीएच विंग में ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति हो सकेगी। औपचारिकताएं पूरी हो चुकी है, जल्द ही काम भी शुरू हो जाएगा।
- प्रो. केके गुप्ता, एमएस, बीएचयू अस्पताल