वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए देश में 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन को तोड़ने वालों से पुलिस सख्ती से पेश आ रही है। कई ऐसे लोग भी हैं जो लापरवाही बरत रहे हैं और सड़क पर घूम रहे हैं। कई बार ऐसे लोग भी पुलिस के डंडों का शिकार हो रहे हैं जो घर से किसी अतिआवश्यक काम से निकले हों।
इस समय एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें लिखा है युवक ने पीठ पर एक तख्ती चिपकाकर लिखा है, कृपया लाठीचार्ज न करें, राशन लेने जा रहा हूं...,। हालांकि यह तस्वार कहां की है यह पता नहीं चल पाया है। तॉकडाउन के बाद देश में पब्लिक ट्रांसपोर्ट, रेल आदि सेवा बंद हो गई है ऐसे में बिहार-यूपी और अन्य राज्यों के मजदूर अपने घर भी नहीं जा पा रहे हैं।
कुछ लोग पैदल ही अपने घरों की तरफ निकल चुके हैं। पुलिस उनके साथ सख्ती के साथ पेश आ रही है। इसके भी वीडियो वायरल हो रहे हैं। वाराणसी में ही कुछ दिन पहले पूर्व सभासद मणि सिंह पत्नी के साथ दवा लेने जा रहे थे। आरोप है कि रामनगर चौराहे के पास एक दरोगा ने उन्हें जमकर पीटा और उनकी शिक्षिका पत्नी के साथ भी बदसलूकी की गई है।