श्वेता ने छह साल के फुटबाल करियर में दो बार नेशनल खेला है। एक बार खेलो इंडिया के अंडर 17 टीम की हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा 2016 में स्टेट चैंपियन टीम की भी हिस्सा रहीं। वहीं छोटी बहन सुहानी ने उड़ीसा में नेशनल प्रतियोगिता में यूपी टीम का हिस्सा रही। जबकि भाई सुमित केशरी भी एक फुटबालर है, उसने भी घर के हालातों को देखते हुए खेलना छोड़ दिया है।