शिवपुर की प्रियांजलि चौबे बीते 6 साल से बास्केटबॉल खेल रही हैं। कई किलोमीटर की यात्रा कर वह रोजाना सिगरा स्टेडियम में अभ्यास करने आती हैं। अपनी कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने स्कूली नेशनल प्रतियोगिता में भी अपनी जगह बनाई। इसके अलावा वह सीनियर नेशनल शिविर का भी हिस्सा बन चुकी हैं। प्रियांजलि बास्केटबॉल के अलावा हैंडबॉल और एथलेटिक्स में भी चैंपियन रह चुकी हैं।
लमही की रहने वाली आकांक्षा भी पिछले 2 साल से लगातार अभ्यास कर रही हैं। उनका सपना बास्केटबॉल में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना है। इन्होंने भी राज्य स्तरीय सीनियर प्रतियोगिता में अपना शानदार खेल दिखाया है।
इसे भी पढ़ें; UP: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले- बाबा विश्वनाथ के बगल में जो कलंक लगा है वहां जल्द अभिषेक होगा, भगवा लहरेगा
शिवपुर की रहने वाली नैंसी पिछले दो साल से बास्केटबॉल खेल रही हैं। उन्होंने राज्य स्तरीय सीनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा दिखाई। इसके अलावा जिला स्तरीय प्रतियोगिता, बिहार में तीसरा स्थान भी प्राप्त किया।
भोजूबीर के रहने वाले आदित्य 11वीं कक्षा के छात्र हैं। वह पिछले 4 साल से बास्केटबॉल खेल रहे हैं। स्कूली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहला और अंडर 14 टूर्नामेंट में तीसरा स्थान प्राप्त कर चुके हैं। लीग में शामिल होने के लिए लगातार सिगरा स्टेडियम में अभ्यास कर रहे हैं।