फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरशाही की भेंट चढ़ रहीं पीएम की योजनाएं

Fri, 21 Oct 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रधानमंत्री और सांसद नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार ने अपने संसदीय क्षेत्र के विकास एवं बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं की सौगात दी है मगर नौकरशाही की लापरवाही के चलते पीएम की योजनाएं परवान नहीं चढ़ पा रही हैं। ज्यादातर योजनाओं को 2017-18 तक पूरा किया जाना है। इस हिसाब से अब तक 25-30 प्रतिशत काम हो जाना चाहिए था लेकिन 15 से 20 फीसदी ही काम हो सका है।


जल परिवहन का काम सुचारू रूप से नहीं चल रहा है। इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया था लेकिन रामगनर में बनने वाले टर्मिनल की रफ्तार बेहद धीमी है। रिंग रोड का काम भी मुआवजा नहीं बंटने से लटका है। आईपीडीएस में केवल मॉडल वर्क हुआ है। अमृत योजना का काम शुरू ही नहीं हुआ है। ट्रेड फेसेलिटी सेंटर, प्रसाद, स्वदेश आदि योजनाओं का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 उध्‍ार, रेल मंत्रालय के अधीन एक नवरत्न उपक्रम भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड भारत सरकार अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन के अंतर्गत राजातालाब में पेरिशेबल कार्गो सेंटर का निर्माण करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका शिलान्यास करेंगे। कानकोर के जनरल मैनेजर पब्लिक रिलेशन और कार्पोरेट कम्यूनिकेशन एस राजगोपालन ने बताया कि वाराणसी और इसके आसपास के जिलों में सब्जियों का उत्पादन बहुत अधिक होता है परंतु भंडारण की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण काफी मात्रा में सब्जियां खराब हो जाती है। इससे किसानों को नुकसान होता है। अब राजातालाब मे पेरिशेबल कार्गो सेंटर बनने के बाद किसान यहां अपना माल बहुत ही कम मूल्य देकर रख सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें