वाराणसी। रोहनिया थाना अंतर्गत जगतपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर हरेंद्र सिंह और रुचि सिंह की प्रतिबंधित .30 बोर की दो अलग-अलग पिस्टल से की गई थी। पुलिस प्रकरण से संबंधित दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और वारदात की साजिश रचने वाले तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
जगतपुर की रुचि सिंह के घर में 21 जून की रात उसकी और उसके करीबी हरेंद्र की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। रोहनिया पुलिस के अनुसार जमीन और अवैध संबंध के चक्कर में हरेंद्र और रुचि की हत्या की गई थी। इस संबंध में रोहनिया इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच और संदिग्धों से पूछताछ जारी है। वारदात में प्रयुक्त असलहा बरामद कर और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
संपत्ति के विवाद में बड़े भाई को चाकू मार किया लहूलुहान
मिर्जामुराद। गणेशपुर गांव में सोमवार की शाम को संपत्ति के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से वार कर लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि विरोध कर रही मां और बड़ी भाभी को भी दांत से काट कर घायल कर दिया। घटना को लेकर चंद्रशेखर उर्फ भीम ने मिर्जामुराद थाने में छोटे भाई सुभाष पटेल के खिलाफ तहरीर दी तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे मेडिकल मुआयना के लिए भेजवाया।