फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू नर्सिंग छात्रा से छेड़खानी की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल के एनआईसीयू में नर्सिंग छात्रा से छेड़खानी की जांच शुरू हो गई है। मामले में डायरेक्टर को की गई शिकायत को बाल रोग विभागाध्यक्ष ने जहां अग्रसारित कर दिया है, वहीं लंका पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। नर्सिंग छात्रा की शिकायत के आधार पर पुलिस जल्द ही दोनों पक्षों से पूछताछ कर सकती है। उधर, छेड़खानी के विरोध में नर्सिंग के छात्रों ने सोमवार को शाम कॉलेज के सामने हंगामा मचाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष की छात्रा ने 21 जून की रात ड्यूटी के दौरान एक डॉक्टर द्वारा छेड़खानी करने की शिकायत निदेशक से की थी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर चल रही इस खबर का संज्ञान लेते हुए यूपी पुलिस के टिवट्र हैंडल से जांच लंका थाने को सौंपी गई। सूत्रों की माने तो लंका पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर शाम करीब साढ़े पांच बजे नर्सिंग कॉलेज के सामने छात्र-छात्रा एकत्र हुए और छेड़खानी करने वाले डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस और प्रॉक्टेरियल बोर्ड के सदस्यों ने मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर छात्र शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें