सेवापुरी। कपसेठी थाना क्षेत्र के धवकलगंज बाजार स्थित एक ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली पाइप बेचने के आरोप में सोमवार को पुलिस ने छापा मारकर एक दुकानदार को हिरासत में लिया। कंपनी के अधिकारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लगभग 50 हजार रुपये मूल्य का पाइप बरामद किया।
कपसेठी थानाध्यक्ष राजू दिवाकर ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों ने शिकायत दर्ज कराया कि फर्जी तरीके से कंपनी का मुहर लगाकर बाजार में नकली पाइप बेचा जा रही है। अधिकारियों की निशानदेही पर धवकलगंज स्थित एक दुकान पर छापा मारकर पाइप बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान दुकानदार ने दो दिन के अंदर पाइप खरीद के दौरान मिली रसीद को दिखाने को आश्वस्त किया है। मामले की जांच तक माल जब्त रहेगा।