फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाबी मीनाकारी: 1.50 लाख रुपये में बिक रहा शतरंज, अमेरिका-यूरोप से आ रही भारी डिमांड; कारीगर हो रहे मालामाल

Sat, 04 Jul 2026 10:30 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में गुलाबी मीनाकारी की थीम पर बना शतरंज 1.50 लाख रुपये तक का बिक रहा है। काशी आने वाले पर्यटकों में इसकी भारी डिमांड है। वहीं अमेरिका-यूरोप तक से डिमांड आ रही है। 
विज्ञापन
गुलाबी मीनाकारी का शतरंज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुलाबी मीनाकारी की थीम पर बना शतरंज आईफोन की कीमत पर बिक रहा है। काशी के शिल्पकार इसे तैयार कर अमेरिका और यूरोप तक निर्यात कर रहे हैं। इसके अलावा काशी आने वाले विदेशी पर्यटक भी इसकी खरीदारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


नेशनल अवार्डी और गुलाबी मीनाकारी के मास्टर आर्टिजन कुंज बिहारी सिंह बताते हैं कि इसकी कीमत 25 हजार रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये तक है। इसके माध्यम से कारीगरों को रोजगार भी मिल रहा है। 

गुलाबी मीनाकारी का एक बेहतरीन चेस सेट पूरी शुद्धता और उत्कृष्ट डिजाइन के साथ तैयार करने में लगभग 10 से 15 दिन लगते हैं। वहीं, कुछ विशेष चेस सेट तैयार करने में एक महीने तक का समय लग जाता है। अपनी बेजोड़ नक्काशी और महीन कारीगरी के कारण आज इन चेस सेटों की कीमत बाजार में एक प्रीमियम आईफोन के बराबर पहुंच गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें