पिंडरा। बाबतपुर रेलवे स्टेशन से लगभग 100 मीटर की दूरी पर मंगलवार को खेत में एक युवक का शव मिला। कुछ दूरी पर खड़ी बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से पुलिस ने युवक की शिनाख्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
चौबेपुर थाना के श्रीकंठपुर गांव के दूबे का पुरा निवासी संजय सरोज (35) सोमवार को अपनी बहन जानकी सरोज को उसकी ससुराल बड़ागांव थाना के निहालापुर गांव छोड़ने गया था। अपने बहनोई श्यामबहादुर सरोज के साथ जमकर शराब पीने के बाद बाइक से संजय घर के लिए निकला। लगभग दो किलोमीटर चलने के बाद मंगारी एयरपोर्ट मोड़ पर रुक कर बाइक खड़ी कर वह सड़क किनारे लेट गया था। शराब के नशे में युवक को धुत समझ कर किसी ने पुलिस को फोन नहीं किया। मंगलवार की सुबह मॉर्निगिं वॉक पर निकले लोगों ने संजय के शरीर में कोई हलचल नहीं देखा तो पुलिस को सूचना दी। संजय की मौत को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में खासी चर्चा रही।