फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली पिस्तौल के बल पर छिनैती करने वाले दो बदमाश भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जामुराद (वाराणसी)। मनकइया गांव में आशीष पटेल को नकली पिस्तौल सटा कर मोबाइल छीनने वाले बाइक सवार बदमाशों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। दोनों की शिनाख्त दीपापुर, रोहनिया निवासी सत्यम उपाध्याय और धरोमहावन, रोहनिया निवासी छोटू सिंह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

मिर्जामुराद थाना प्रभारी सुनील दत दुबे ने बताया कि भोरकला मनकइया में बाइक सवार बदमाश नकली पिस्तौल के बल पर गांव के ही आशीष पटेल उर्फ अंपायर का मोबाइल छीन कर भाग रहे थे। आशीष बहादुरी का परिचय देते हुए बदमाशों से भिड़ गया और एक बदमाश के हाथ से नकली पिस्तौल छीन लिया। दोनों बदमाशों ने बताया कि वह अक्सर नकली पिस्तौल के बल पर लोगों को भयभीत कर छिनैती करते हैं। मनकइया गांव निवासी आशीष पटेल सोमवार की रात ज्ञानपुर नहर पर मोबाइल से बात करते हुए अपने घर की तरफ जा रहा था। उसी दौरान मिर्जामुराद से जोगियापुर की तरफ जा रहे बदमाशों ने इसके मोबाइल को झपट्टा मार कर छीन लिया था। आशीष ने भी बहादुरी का परिचय देते हुए बदमाशों का हाथ पकड़ लिया। बौखलाये बदमाशों ने तमंचा तान कर फायरिंग की कोशिश की। इतने में आशीष ने झपट्टा मारकर तमंचे को बदमाश के हाथ से छीन कर शोर मचाने लगा। युवक की आवाज सुन कर ग्रामीण लाठी-डंडे से लैस होकर बदमाशों को घेर कर जमकर पीटे और फिर पुलिस को सूचना दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें