फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नहीं आया पायलट, फ्लाइट तीन घंटे तक नहीं भर सकी उड़ान, फंसे यात्रियों ने किया हंगामा

Sun, 04 May 2025 11:33 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

तीन घंटे तक विमान नहीं उड़ा तो यात्रियों ने हंगामा कर दिया। अहमदाबाद से वाराणसी आने वाले विमान में यात्रियों ने अंदर जमकर विरोध जताया। जानकारी के अनुसार पायलट के नहीं आने से देर हुई। 
 
विज्ञापन
विमान में फंसे यात्री - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद से वाराणसी आने वाली इंडिगो की फ्लाइट तीन घंटे तक उड़ान नहीं भर सकी। रविवार की शाम की फ्लाइट रात दस बजे तक उड़ान नहीं भर सकी। यात्रियों ने विमान के अंदर हंगामा किया। क्रू मेंबरों ने यात्रियों को समझाया कि पायलट के नहीं आने से विलंब हुआ है। बुजुर्ग और बच्चे काफी परेशान हुए।

विज्ञापन


महमूरगंज के बड़ी गैबी निवासी अमर मुखर्जी ने एक्स पर शिकायत की है कि इंडिगो की अहमदाबाद की फ्लाइट तीन घंटे से भी अधिक समय तक उड़ान नहीं भर सकी। रात 10 बजे तक यह फ्लाइट अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे पर ही है। लगभग 80 से अधिक यात्री परेशान हैं कि समय से वे वाराणसी कैसे पहुंचेंगे।

अधिकतर यात्रियों के परिजन बाबतपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट के इंतजार में हैं।इधर, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर विमान के अंदर क्रू मेंबर भी यात्रियों को सही जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। आखिर क्यों उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। पायलट के नहीं पहुंचने तो कोई विमान में तकनीकी खामियों को लेकर तरह तरह का तर्क देता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें