Varanasi News: हादसे में पलटी पिकअप के बाद पूरा आम सड़क पर बिखर गया। यह देख स्थानीय लोगों ने आम उठाना शुरू कर दिया। वहीं चालक सहित एक अन्य घायल बचाव की गुहार लगाते रहे। किसी तरह गाड़ी से बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को भगाया और मशक्कत के बाद जाम पर काबू पाया।
रोहनिया-मोहनसराय ओवर ब्रिज पर सोमवार को सुबह छह बजे सिराथू से आम लादकर मुगलसराय जा रही माल वाहक पिकअप अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई, जिससे शीतला धाम कडे निवासी चालक हैप्पी (25) वर्ष व्यापारी अखिलेश घायल हो गया।
विज्ञापन
पिकप पलटने से राजातालाब से अखरी जाने वाली हाईवे रोड पर जाम लग गई। घटना के दौरान रोड पर बिखरे आम को स्थानीय लोग उठा ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे हाईवे पेट्रोलियम के कर्मचारियों ने घायलो का प्राथमिक उपचार किया।
मोहनसराय चौकी के सिपाहियों ने स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर बिखरे आम को दूसरे गाड़ी पर लदवाया तथा हाईवे पेट्रोलियम की क्रेन से रोड पर पलटी पिकअप को उठाकर किनारे कर वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से चालू कराया।