फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर में टूटा रिकॉर्ड: सात साल में 66.65 करोड़ बढ़ी आय, ढाई वर्ष में आए 16.22 करोड़ श्रद्धालु

Mon, 24 Jun 2024 09:25 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: धार्मिक और आध्यात्मिक नगरी काशी अनादिकाल से सनातन धर्म मानने वालों की तीर्थ स्थली है। श्री काशी विश्वनाथ धाम के कायाकल्प के बाद श्रद्धालुओं की संख्या और आय में खूब बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की आय में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई। सात साल पहले जो आय 20.14 कराेड़ रुपये थी, वह अब बढ़कर 86.79 करोड़ रुपये हो गई। यानी 66.65 करोड़ रुपये आय बढ़ गई। इसी तरह श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ी है। करीब ढाई साल में ही 16.22 करोड़ श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद हुई है।

विज्ञापन


श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि आय में मंदिर का चढ़ावा, दान, टिकट और परिसर में नवनिर्मित भवनों के किराये को शामिल किया गया है। धाम का लोकार्पण 13 दिसंबर 2021 को हुआ था। 

तब से मई 2024 तक मंदिर में 16.22 करोड़ श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर चुके हैं। 2017-18 मंदिर की आय 20.14 कराेड़ रुपये थी, वह 2023-24 में बढ़कर 86.79 करोड़ हो गई। पुरातन नगरी में दुनिया के हर कोने से श्रद्धालु आए हैं।
विज्ञापन

 
वित्तीय वर्ष आय का ब्योरा (करोड़ रुपये में)
2017-2018 20.14
2018-2019 26.65
2019-20 26.43
2020-21 10. 82
2021-22 20.72
2022-23 58. 51
2023-24 86.79

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें