फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में डिवाइडर से टकराकर पलटी श्रमिकों से भरी पिकअप, 12 घायल

Fri, 14 Dec 2018 04:00 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोगों ने की घायलों की मदद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोनभद्र जिले में शुक्रवार सुबह श्रमिकों से भरी पिकअप डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में 12 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में भर्ती कराया गया। वहां से चार लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।   हादसा वाराणसी-शक्तिनगर हाइवे पर हुआ। शुक्रवार सुबह श्रमिकों से भरी पिकअप रेनुकोट की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन


पिकअप जवारीडाड़ गांव के पास पहुंची ही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान चालक उस पर नियंत्रण नहीं कर सका, इससे वाहन पलट गई। इस हादसे में सुनीता (15) पुत्री रामकृष्ण निवासी विढंमगंज, प्रभा (28)  लालमणि (25), धबसंत (13), विमला  (35) निवासी जुरखा, गीता (16), लालो (35) निवासी निमियाडीह गंभीर हालत में घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने सभी को वाहन से निकालकर चोपन सीएचसी भेजवा दिया।

यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सुनीता, प्रभा, लालमणि, लालो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर पलटी पिकअप को मार्ग के किनारे करा दिया। बताया जा रहा है कि पिकअप पर सवार मजदूर धान की कटाई करके लिए लिए राबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र  के किसी गांव में गए थे। वहां से वे धान कटाई कर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें