फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: नीट व जेईई की राह हुई आसान, 30 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार से हुआ चयन; दो साल तक मिलेगी निशुल्क शिक्षा

Thu, 07 May 2026 01:02 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: फिजिक्सवाला की ओर से गोपी राधा बालिका इंटर कॉलेज में शाम को क्लास चलेगी। इस दौरान उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में लिखित परीक्षा में चयनित बच्चों का साक्षात्कार हुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ रहे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर दिया जा रहा है। इसके लिए जिले के 30-30 बच्चों का चयन जेईई और नीट के लिए साक्षात्कार के माध्यम से लिया गया। इन बच्चों को अगले दो साल तक निशुल्क इंजीनियरिंग और मेडिकल की शिक्षा दी जाएगी।

विज्ञापन


एडीआईओएस राजन सिंह की मौजूदगी में बुधवार को विकास भवन सभागार में लिखित परीक्षा में चयनित बच्चों का साक्षात्कार हुआ। फिजिक्सवाला के वाराणसी सेंटर इंचार्ज चारु रंजन दुबे ने बताया कि इस निशुल्क कोर्स के लिए बीते 23 अप्रैल को लिखित परीक्षा हुई थी। जेईई में 250 और नीट में 300 बच्चों ने परीक्षा दी थी। इसमें से जेईई में 49 और नीट में 33 बच्चे पास हुए थे, उनका साक्षात्कार किया गया। 

चारु दुबे ने बताया कि कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा पास करने वाले टॉप 25 बच्चों को भी इस कोर्स के पढ़ाई का मौका दिया जाएगा। चयन के बाद गोपी राधा बालिका इंटर कॉलेज में शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक हफ्ते में चार दिन इन पाठ्यक्रमों की क्लास चलाई जाएगी। फिजिक्सवाला के इंजीनियरिंग और मेडिकल के सीनियर फैकल्टी बच्चों को पढ़ाएंगे। 
विज्ञापन


एडीआईओएस राजन सिंह ने बताया कि यह पहल राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं विभिन्न बोर्डों से संबद्ध माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों के लिए है। कार्यक्रम किसी समानांतर व्यवस्था के निर्माण के बजाय मौजूदा शिक्षा तंत्र में ही शैक्षणिक परिणामों को सुदृढ़ करने पर केंद्रित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें