फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: फिजिक्स के बहुविकल्पीय प्रश्नों ने उलझाया, औसत स्तर का था पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुक्रवार को 46 केंद्रों पर आयोजित की गई। इसमें कक्षा 12वीं में फिजिक्स और कक्षा 10वीं में अतिरिक्त विषय की परीक्षा थी। कक्षा 12वीं के फिजिक्स के पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्नों ने विद्यार्थियों को थोड़ा सा उलझाया। हालांकि, पेपर औसत स्तर का था।
विज्ञापन

सीबीएसई समन्वयक नीलम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को हुई परीक्षा के लिए कक्षा 12वीं में कुल 14,922 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 14,626 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 296 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, कक्षा 10वीं में 599 में से 598 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, केवल एक छात्र अनुपस्थित था। सभी केंद्रों पर बोर्ड के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा शांतिपूर्ण और अनुशासनपूर्वक संपन्न कराई गई। परीक्षा की निगरानी बोर्ड के निर्देशानुसार की जा रही है, और सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें