फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: उत्तर रेलवे, पश्चिम रेलवे, दक्षिण मध्य रेलवे और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में होगा हैंडबॉल का फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बनारस रेल इंजन करखाना (बरेका) में 18वीं अंतर रेलवे हैंडबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को सेमीफाइनल मैच खेले गए। अखिल भारतीय रेलवे हैंडबॉल पुरुष वर्ग का फाइनल उत्तर रेलवे और पश्चिम रेलवे के बीच जबकि महिला वर्ग का फाइनल दक्षिण मध्य रेलवे और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बीच शनिवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन

अंतर जोनल अखिल भारतीय हैंडबॉल के पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में उत्तर रेलवे ने पूर्वोत्तर रेलवे को 21-18 से जबकि महिला वर्ग के पहले सेमीफाइनल मैच में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने पूर्वोत्तर रेलवे को 28-26 से हराया। शाम के सत्र में पुरुष वर्ग में पश्चिम रेलवे ने उत्तर पश्चिम रेलवे को 23-22 से हराया जबकि महिला वर्ग में दक्षिण मध्य रेलवे ने उत्तर रेलवे को 30-23 से हरा दिया। प्रतियोगिता का फाइनल शनिवार को बरेका स्टेडियम मैदान पर खेला जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी डॉ. विजय सिंह, दुर्गा प्रसाद, नीरज सिंह, शिवम दुबे, राहुल सिंह यादव, श्रीकांत यादव, मनीष कुमार सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें