फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में चार साल की मासूम से दुष्कर्म, रात में कोतवाली पहुंचे परिजनों को पुलिस ने भगाया, लापरवाही पर कोतवाल निलंबित

Fri, 25 Jun 2021 01:04 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

सुरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल की बच्ची का अपहरण कर 30 साल के युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की हालत चिंताजनक बनी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल की बच्ची का अपहरण कर 30 साल के युवक ने दुष्कर्म किया। गांव की एक बस्ती में बुधवार रात घटी इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। भोर में जब पीड़िता के परिजन और ग्रामीण कोतवाली पहुंचे तो उन्हें पुलिस ने भगा दिया। पुलिस की इस लापरवाही पर एसपी ने कोतवाल को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन


तहरीर के मुताबिक उनकी चार साल की बच्ची को गांव का एक 30 वर्षीय युवक बिस्तर से उठा ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की हालत चिंताजनक बनी है। मामले में विलंब से कार्रवाई के आरोप में एसपी रामबदन सिंह ने कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार को निलंबित कर दिया। उनके स्थान पर जय प्रकाश को जिम्मेदारी सौंपी गई।

पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बुधवार रात चार वर्षीय मासूम परिवार के साथ सो रही थी। इसी बीच देर रात गांव का ही 30 वर्षीय युवक सोती हुई बच्ची को उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद खून से लथपथ रोते हुए मासूम बस्ती में पहुंची तो परिवार वाले अवाक रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली से पुलिस ने भगाया

आरोप है कि भोर में ही पीड़िता के परिवार वाले और ग्रामीण कोतवाली गए तो उनको भगा दिया गया। गरीब तबके की बालिका के कारण पुलिस पहले प्रकरण को सलटाने में जुटी रही। इसके बाद पीड़िता को लेकर कई महिलाएं थाने पहुंचीं तो पुलिस हरकत में आ गई। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उधर, मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी गई पीड़िता की हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी व पुलिस अधीक्षक रामबदन ने जिला अस्पताल पहुंच कर पीड़िता का बयान दर्ज किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। 
एसपी रामबदन सिंह का कहना है कि दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें