फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्व के पल: अमर उजाला के पत्रकार अनिरुद्ध पांडेय की तस्वीरें फ्रांस की कला दीर्घा में लगीं, जानें- खासियत

Tue, 08 Apr 2025 07:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

अमर उजाला के पत्रकार अनिरुद्ध पांडेय की तस्वीरें फ्रांस की कला दीर्घा में लगी हैं। उनकी महाकुंभ और होली की तस्वीरें चयनित हुईं। वहां तीन अप्रैल से प्रदर्शनी शुरू हुई थी, जो चार जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन
अनिरुद्ध पांडेय व फ्रांस की कला दीर्घा में लगीं उनकी तस्वीरें - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला के पत्रकार अनिरुद्ध पांडेय की तस्वीरों को फ्रांस की राजधानी पेरिस की कला दीर्घा में जगह मिली है। उनकी महाकुंभ और होली से जुड़ी तीन तस्वीरें इस्पेस एमवीजी कला दीर्घा में आयोजित प्रदर्शनी में लगी हैं। यह प्रदर्शनी तीन अप्रैल से शुरू हुई थी, जो चार जुलाई तक चलेगी।

विज्ञापन


कला दीर्घा इस्पेस ने अपनी वेबसाइट के जरिये विश्वभर के छायाकारों से एंट्री आमंत्रित की थी। अनिरुद्ध पांडेय ने आठ तस्वीरें प्रदर्शनी के लिए भेजी थीं। इसमें महाकुंभ, होली, बच्चों के साथ ही कुछ सांस्कृतिक आधारित तस्वीरें भी थीं। इसमें से तीन तस्वीरें चुनीं गई हैं। 

अनिरुद्ध पांडेय की तस्वीरों के साथ स्वीट्जरलैंड के मशहूर फोटोग्राफर माइकल वान ग्रेफेनरीड की भी तस्वीरें लगी हैं, जो उन्होंने 2012 में बनारस में खींची थीं। पेरिस में यह कलादीर्घा 1995 में खुली थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें