महमूरगंज क्षेत्र के निवासी युवक के खाते से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करके जालसाजों ने 93000 रूपए निकाल लिए। मोबाइल पर जब मेसेज आया तब पीड़ित को इसकी जानकारी मिली। साइबर थाने में इसकी शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है।
भेलूपुर थाना क्षेत्र महमूरगंज गोकुल नगर गंगा सागर अपार्टमेंट में रहने वाले प्रखर श्रीवास्तव के खाते से जालसाज ने तीन बार में 26 और 27 मार्च को 93000 रुपए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करके निकाल लिया। खाता से पैसा कटने के बाद मोबाइल पर मैसेज आने के बाद जानकारी हुई।
विज्ञापन
प्रखर की शिकायत पर भेलूपुर थाना में अज्ञात जालसाज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार जालसाज ने पहले 15 हजार 13 हजार 26 हजार 39 हजार निकाला है। प्रखर का खाता रथयात्रा स्थित यूको बैंक में है। साइबर सेल अब इसकी जानकारी लेने में जुट गया है।