फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी और पीएम मोदी के फोटो पर लगी कालिख, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

Mon, 26 Aug 2019 12:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
फोटो पर लगी स्याही। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में एक बोर्ड पर लगे पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो पर कालिख फेंकने का मामला सामने आया है। इसका पता तब चला जब, वहां भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नेताओं ने भ्रमण किया। इसके बाद फोटो पर लगी कालिख को साफ कराया गया।

विज्ञापन


दरअसल मामला चोलापुर थाना क्षेत्र के धरसौना गांव का है। यहां पर विद्यालय के बाहर दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत विद्युत का बोर्ड लगाया गया है, जिस पर प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री की फोटो लगाकर नामकरण करते हुए योजना की जानकारी गांव वालों को दी गई है।

ये भी पढ़ें : पीएम के आदर्श गांव में 36 घंटे से बिजली गुल, उमस से परेशान ग्रामीण पानी के लिए भी तरसे
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक रमेश यादव ने बताया कि लोकसभा चुनाव के समय आचार संहिता उल्लंघन के मद्देनजर प्रशासनिक स्तर के लोगों के द्वारा इसे ढकने का आदेश हुआ था, जिसमें पुलिस या प्रशासन की टीम द्वारा स्याही लगाई गई थी। जिसके बाद इस पर किसी का ध्यान नहीं गया।

विज्ञापन

इस मामले की शिकायत लेकर जब स्थानीय भाजपा नेता मुन्नू जयसवाल ने पहुंच कर विरोध किया तब मामले की जानकारी हुई। हालांकि स्याही किसके द्वारा लगाई गई थी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। चुनाव के समय स्याही लगाकर छोड़ दी गई थी। इस पर किसी का ध्यान भी नहीं जाता था।

ये भी पढ़ें : पूर्वांचल में एक ही दिन में काटे गए 21 हजार लोगों के बिजली कनेक्शन, वसूले 12 करोड़ रुपये

जानकारी मिलने के बाद तुरंत सफाईकर्मी को बुलाकर पेट्रोल से उसकी साफ-सफाई कराई गई। थाना प्रभारी हरी नारायण पटेल ने बताया कि चुनाव के समय बोर्ड पर स्याही लगाकर आचार संहिता का उल्लंघन रोका गया था। जानकारी मिलने के बाद उसे साफ कराया गया है। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें