एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि लेढ़ूपुर के 23 और छाही के 12 बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया। वहीं, प्रहलाद घाट स्थित महादेव इलाके में पहुंची टीम का लोगों ने विरोध किया। आरोप लगाया कि पांच हजार बकाये पर कनेक्शन काटा जा रहा है। विरोध बढ़ता देख टीम वापस हो गई।
ये भी पढ़ें : सीएम योगी और पीएम मोदी के फोटो पर लगी कालिख, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
बड़ी गैबी में ट्रांसफॉर्मर से रिस रहा तेल :
एमडी गोविंद राजू एनएस ने रविवार को तुलसीपुर स्थित ताराधाम कॉलोनी में लगे 400 केवी ट्रांसफॉर्मर से तेल गिरता देखा तो भड़क गए। उन्होंने अभियंताओं को फटकार लगाई और उसे तुरंत ठीक करने को कहा। यहां तेल रिसाव के चलते धुआं भी निकल रहा था।