पीएचडी प्रवेश के दूसरे चरण की शुरुआत इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कहा कि पहले चरण की प्रक्रिया के बाद कुछ विभागों में सीटें रिक्त रह गई थीं। इन सीटों को भरने के लिए विश्वविद्यालय ने यूजीसी से विशेष अनुमति का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। अब, आरईटी उत्तीर्ण और प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थी अपनी पसंद की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे।
शोध प्रवेश के लिए साक्षात्कार 21 व 22 अप्रैल को
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाजशास्त्र विभाग में शोध प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों के शोध प्रस्ताव का प्रस्तुतीकरण 21 व 22 अप्रैल को होगा। विभागाध्यक्ष प्रो. अमिता सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा से मुक्त अभ्यर्थियों (जे.आर.एफ/नेट उत्तीर्ण) का 21 अप्रैल एवं शोध प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का 22 अप्रैल को प्रस्तुतीकरण होगा।
उन्होंने बताया कि प्रस्तुतीकरण सुबह 10 बजे से समाज विज्ञान संकाय के स्मार्ट क्लास रूम में शोध समिति के समक्ष होगा। अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक अंकपत्र एवं प्रमाण पत्रों की मूल प्रति, शोध प्रस्ताव (पीपीटी) प्रस्तुतीकरण के लिये सॉफ्ट कॉपी पेन ड्राइव में साथ लेकर आएं।
मंचकला विभाग में पीएचडी प्रवेश साक्षात्कार 12 अप्रैल को
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (एमजीकेवीपी) के मंचकला विभाग में पीएचडी शोध में प्रवेश के लिए साक्षात्कार और पॉवर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण की तिथि घोषित कर दी गई है। विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता घोष ने बताया कि प्रक्रिया 12 अप्रैल को होगी।
सूचित किया कि सभी अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां और शोध प्रस्ताव के साथ मंचकला विभाग में सुबह 11 बजे आना है। डॉ. घोष ने कहा कि निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित न होने वाले अभ्यर्थियों पर विचार नहीं किया जाएगा।