फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप से भिड़ी कार, पीएचसी मार्टीनगंज के चिकित्साधिकारी की मौत

Wed, 05 Sep 2018 12:44 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के आजमगढ़ जिले के पीएचसी मार्टीनगंज के चिकित्साधिकारी डा. अरविंद कुमार विश्वकर्मा की मौत सोमवार रात सड़क हादसे में हो गई। डा. अरविंद कुमार विश्वकर्मा सोमवार की रात लखनऊ में डाक्टर की पढ़ाई कर रही पत्नी से मिलकर लौट रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में फैजाबाद जिले के राधिका मदर डेरी के पास इनकी कार में सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। घायल डॉक्टर को जब तक लोग अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उनकी मौत हो गई।

डा. अरविंद कुमार विश्वकर्मा मूलरूप से जौनपुर जिले के धर्मापुर गांव के रहने वाले थे। वह दो भाईयों में बड़े थे। करीब एक वर्ष पूर्व उनकी शादी हुई थी। अरविंद की पत्नी लखनऊ में रहकर डेंटल पीजी की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन


छुट्टी होने पर अरविंद अपनी कार स्वयं चलाकर लखनऊ पत्नी से मिलने गए थे। वहां से सोमवार की रात को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज पर लौट रहे थे। रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।

उनकी पहली नियुक्ति वर्ष 2014 में मिर्जापुर जिले में हुई थी। वहां कुछ दिनों तक सेवाएं देने के बाद अपना स्थानांतरण आजमगढ़ जिले में करा लिया। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उनकी तैनाती थी। करीब दो माह पूर्व ही पीएचसी मार्टीनगंज में चिकित्साधिकारी के पद पर भेज दिया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें