रेगुलर और पेड सीट की फीस में 50 हजार का अंतर
फाइन आर्ट्स के कोर्स के पेड सीट पर प्रवेश लेने वालों को 51500 रुपये और रेगुलर फीस 1500 रुपये चुकानी होगी। रेगुलर और पेड सीट की फीस में 50 हजार रुपये का अंतर है। फाइन आर्ट्स के चार कोर्स अप्लाईड, पोएट्री-सिरैमिक्स, टेक्सटाइल डिजाइन, पेंटिंग और प्लास्टिक आर्ट्स से एमए कोर्स की ये फीस तय की गई है।
धर्म विज्ञान में पेड सीट की फीस सबसे सस्ती
धर्म विज्ञान के सभी कोर्स में पेड सीट और रेगुलर फीस के बीच सिर्फ एक हजार रुपये का ही अंतर है। बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में ज्योतिष, वेद, मीमांसा आदि कोर्स में रेगुलर सीट की फीस 1500 और पेड सीट पर 2500 रुपये फीस देने होंगे।
अन्य कोर्स में रेगुलर और पेड सीट की फीस
- सामाजिक विज्ञान संकाय में रेगुलर फीस 1500 रुपये और पेड सीट फीस 9000 रुपये होगी।
- लॉ फैकल्टी में एलएलएम की रेगुलर फीस 2000 रुपये वहीं पेड सीट की फीस 17 हजार रुपये तक रखी गई है।
- बीएड की फीस 2500 और पेड सीट पर 17500 रुपये देने होंगे।
- कॉमर्स में रेगुलर फीस 1500 और पेड सीट में 16500 रुपये देने होंगे।
- उर्दू, तेलुगु समेत भाषाओं और दर्शन शास्त्र में पीजी के लिए रेगुलर 1500 और पेड सीट पर 6500 रुपये।
- फिजिकल एजुकेशन की रेगुलर फीस 1500 और पेड सीट पर 19 हजार
- पत्रकारिता, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस और मराठी से पीजी की रेगुलर फीस 1500 और पेड सीट फीस 11500 रुपये तय की गई है।
- पुरातत्व से पीजी की नियमित फीस 2582 रुपये और पेड सीट की फीस 12582 रुपये होगी।
- विज्ञान के कोर्स के 2000 रुपये, पेड सीट पर 27 हजार जमा करने होंगे।