फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी : पेड सीट की फीस रेगुलर से 35 गुना ज्यादा, चाैंकाने वाली है ये जानकारी; 7304 कमरे होंगे अलॉट

Sun, 26 Jan 2025 03:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में कुछ कोर्स के फीस प्रभावित हुए हैं। इस कारण अभिभावकों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। प्रोफेशनल प्रोग्राम की फीस भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में नए सत्र 2025-26 से पेड सीट वाले कोर्स की फीस बढ़ रही है। कुछ कोर्स ऐसे होंगे जिनकी पेड सीट की फीस रेगुलर प्रोग्राम से 35-40 गुना तक ज्यादा होगी। 

विज्ञापन


ज्यादातर कोर्स की रेगुलर फीस 1500-2500 रुपये प्रति सेमेस्टर रखी गई है, लेकिन पेड सीट की फीस 2500 से लेकर 65 हजार रुपये तक अतिरिक्त देनी पड़ेगी। प्रोफेशनल प्रोग्राम में एमसीए की रेगुलर फीस 2000 रुपये, वहीं पेड फीस 67 हजार रुपये है। पिछले साल की पेड फीस से ये सात हजार रुपये ज्यादा है।

एमसीए में रेगुलर फीस 5000 रुपये तक कम है। एमसीए के जनरल प्रोग्राम की रेगुलर फीस 2000 और पेड सीट की फीस 27 हजार रुपये होगी। वहीं 15 हजार से ज्यादा छात्र और छात्राओं को पुराने रेट पर ही कैंपस में रहने की सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन


हॉस्टल के 7304 कमरों का रेट पिछले सत्र के तर्ज पर 4875 रुपये से 5375 रुपये के बीच ही रहेगी। छात्रों के लिए 4819 और छात्राओं के लिए 2485 कमरे मिलेंगे। एनटीए के पोर्टल पर 2 जनवरी से बीएचयू समेत देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों के पीजी प्रोग्राम में प्रवेश चल रहा है। एक फरवरी तक फॉर्म भरने की अंतिम तिथि है। बीएचयू के 137 कोर्स की करीब 5500 सीटों पर प्रवेश होना है।

रेगुलर और पेड सीट की फीस में 50 हजार का अंतर
फाइन आर्ट्स के कोर्स के पेड सीट पर प्रवेश लेने वालों को 51500 रुपये और रेगुलर फीस 1500 रुपये चुकानी होगी। रेगुलर और पेड सीट की फीस में 50 हजार रुपये का अंतर है। फाइन आर्ट्स के चार कोर्स अप्लाईड, पोएट्री-सिरैमिक्स, टेक्सटाइल डिजाइन, पेंटिंग और प्लास्टिक आर्ट्स से एमए कोर्स की ये फीस तय की गई है। 

धर्म विज्ञान में पेड सीट की फीस सबसे सस्ती
धर्म विज्ञान के सभी कोर्स में पेड सीट और रेगुलर फीस के बीच सिर्फ एक हजार रुपये का ही अंतर है। बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में ज्योतिष, वेद, मीमांसा आदि कोर्स में रेगुलर सीट की फीस 1500 और पेड सीट पर 2500 रुपये फीस देने होंगे।
विज्ञापन

अन्य कोर्स में रेगुलर और पेड सीट की फीस
  • सामाजिक विज्ञान संकाय में रेगुलर फीस 1500 रुपये और पेड सीट  फीस 9000 रुपये होगी।
  • लॉ फैकल्टी में एलएलएम की रेगुलर फीस 2000 रुपये वहीं पेड सीट की फीस 17 हजार रुपये तक रखी गई है। 
  • बीएड की फीस 2500 और पेड सीट पर 17500 रुपये देने होंगे। 
  • कॉमर्स में रेगुलर फीस 1500 और पेड सीट में 16500 रुपये देने होंगे।
  • उर्दू, तेलुगु समेत भाषाओं और दर्शन शास्त्र में पीजी के लिए रेगुलर 1500 और पेड सीट पर 6500 रुपये। 
  • फिजिकल एजुकेशन की रेगुलर फीस 1500 और पेड सीट पर 19 हजार 
  • पत्रकारिता, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस और मराठी से पीजी की रेगुलर फीस 1500 और पेड सीट फीस 11500 रुपये तय की गई है। 
  • पुरातत्व से पीजी की नियमित फीस 2582 रुपये और पेड सीट की फीस 12582 रुपये होगी। 
  • विज्ञान के कोर्स के 2000 रुपये, पेड सीट पर 27 हजार जमा करने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें