फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU में 7500 सीटों पर PG काउंसिलिंग: 20 मई तक घोषित हो सकती है तिथि, 5.5 लाख अभ्यर्थियों ने किए आवेदन

Thu, 08 May 2025 05:06 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

अभ्यर्थियों को हर दिन में कई बार अपना मेल और लॉगिन चेक करते रहना होगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद अभ्यर्थियों को एडमिशन फीस जमा करनी होगी। इसके बाद सीट आवंटन का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीयूईटी-पीजी का रिजल्ट मंगलवार को जारी होने के बाद अब बीएचयू में परास्नातक काउंसिलिंग की तैयारियां होने लगी हैं। अधिकारियों को उम्मीद है कि 20 मई तक सीटों के आवंटन का कार्य शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन


बीएचयू के मेन कैंपस और संबद्ध महाविद्यालयों में पोस्ट ग्रेजुएशन की 137 सीटों पर लगभग 7500 सीटों पर एडमिशन होंगे। इस सत्र में करीब 5.5 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इन सभी का स्कोर एनटीए ने स्टूडेंट लाॅगिन पर अपलोड कर दिया है। वहीं, ये डेटा अब बीएचयू को भी मिलेगा।

बीएचयू स्थित केंद्रीय प्रवेश समिति (सीएसी) के अध्यक्ष प्रो. भास्कर भट्टाचार्य ने कहा कि एनटीए की ओर से योग्य अभ्यर्थियों का स्कोर और ओवरऑल डेटा 1 से 2 दिन में मिल जाएगा। इसके लिए दो दिन पहले ही जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन


डेटा मिलने के बाद काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। बीएचयू के स्टूडेंट पोर्टल पर पीजी प्रवेश का लिंक जनरेट किया जाएगा। अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन करने के बाद काउंसिलिंग की प्रक्रिया की हर गतिविधि यहीं पर अपडेट होती रहेगी।

विज्ञापन

14 संकायों और सबंद्ध कॉलेजों में एक साथ होगा प्रवेश
बीएचयू मेन कैंपस के 14 संकाय सहित महिला महाविद्यालय, साउथ कैंपस, आर्य महिला पीजी कॉलेज, डीएवी पीजी कॉलेज, वीकेएम कमच्छा और राजघाट स्थित वसंत कन्या महाविद्यालय में प्रवेश की प्रकिया एक साथ ही शुरू होगी। इन सबको मिलाकर 7500 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा।

सबसे ज्यादा कला संकाय में 36 कोर्स में होगा प्रवेश
बीएचयू की ओर से जारी किए गए पीजी बुलेटिन-2025 में विभागवार और कॉलेज वार चॉइस और विषयों का विवरण जारी किया गया है। सबसे ज्यादा कला संकाय में 36 कोर्स में प्रवेश होगा। इसमें चारों कॉलेज और साउथ कैंपस भी शामिल है। इसके बाद विज्ञान संस्थान के 20 कोर्स में प्रवेश लेगा।

संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के 20 सामाजिक विज्ञान संकाय में 17, एजुकेशन के 15 कोर्स, कृषि विज्ञान संस्थान में 10 कोर्स के अलग-अलग कुल 20 से ज्यादा ब्रांच में प्रवेश मिलेगा। मंच कला संकाय में सात और दृश्य कला संकाय में पांच और विधि संकाय में तीन कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें