वाराणसी में पेट्रोल-डीजल की कीमत फिलहाल वही है, जो पिछले कुछ दिनों से चली आ रही है। दाम अभी स्थिर हैं और आज भी दामों में उतार-चढ़ाव की स्थिति नहीं है। वहीं, शहर में बढ़ते दामों के विरोध में रविवार को व्यापारी सड़क पर उतर आए थे।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमटेड (आईओसीएल) के अनुसार, पेट्रोल शहर में 88.85 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल की कीमत 81.27 रुपये है।
वाराणसी में पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर प्रदर्शन
पेट्रोल मूल्यवृद्धि से खफा वाराणसी व्यपार मंडल व काशी बिस्कुट कंफेक्शनरी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रविवार की सुबह सिगरा इलाके में पैदल मार्च निकाला था। साजन तिराहे से निकली पदयात्रा में काफी संख्या में जुटे व्यापारियों ने केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर पेट्रोल डीजल के रेट कम करने की सरकार से मांग की थी।